Bank Holidays: जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम, सितंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays: वर्तमान समय में अधिकतर लोगों अपने बैंक सम्बंधित काम ऑनलाइन माध्यम से कर लेते है। इसी सुविधा के कारण विभिन्न कार्यों के लिए बैंक की शाखा जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इन सभी बातों से हटकर बहुत से काम ऐसे भी होते है जिनके लिए बैंक शाखा जाने की आवश्यकता पड़ जाती है। लेकिन बहुत से ग्राहकों को बैंक की छुट्टी की सही जानकारी नहीं होती है। इस कारण समय तो ख़राब होता है और निराशा भी झेलनी पड़ती है।

वर्ष 2022 का सितम्बर महीना शुरू होने में अधिक दिन नहीं बचे है। यदि आरबीआई के बैंक कैलेंडर को देखे तो इसमें सितम्बर महीने में पुरे 13 दिनों के लिए विभिन्न शहरों में बैंक बंद रहने वाले है। एक जागरूक ग्राहक होने के नाते ध्यान रखें कि बैंक के लिए घर से जाने से पूर्व बैंक की छुट्टियों (Bank Holidays) की सूची पर नजर जरूर डाल लें।

सितम्बर में बैंको के लिए 13 दिनों का अवकाश

बहुत से लोग बैंक हॉलीडे (Bank Holidays) की जानकारी ना होने के कारण गलत दिन पर अपना काम निर्धारित कर लेते है। इस कारण उनको परेशानी, हताशा और कार्य में रूकावट का सामना करना पड़ता है। चूँकि बैंकों में होने वाले बहुत से कार्य हमारे जीवन के अन्य कार्यों से सीधे जुड़े रहते है। इसलिए एक बार जरूर बैंक हॉलिडे को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद महीने में अपना बैंक सम्बंधित काम प्लान करें।

यह भी पढ़ें :-जल्दी करा लें ये काम वरना रुक जाएगी 2 हजार रुपये की किस्त

सितम्बर में बैंक छुट्टियों का विवरण

1 सितम्बर 2022 – गणेश चतुर्थी के लिए बैंक बंद।

4 सितम्बर 2022 – रविवार का अवकाश।

6 सितम्बर 2022 – झारखंड के बैंकों में विश्वकर्मा पूजन का अवकाश।

7-8 सितम्बर 2022 – तिरुवनंतपुरम कोच्चि में ओणम पर्व के लिए बैंक बंद।

9 सितम्बर 2022 – इन्द्रजात के लिए गंगटोक में बैंकों का अवकाश।

10 सितम्बर 2022 – तिरुवनंतपुरम कोच्चि के बैंकों में श्री नरवाना गुरु जयंती का अवकाश।

11 सितम्बर 2022 – रविवार पर साप्ताहिक छुट्टी।

18 सितम्बर 2022 – रविवार के कारण बैंक बंद।

21 सितम्बर 2022- तिरुवनंतपुरम कोच्चि में श्री नारायणा गुरु समाधि के कारण बैंक छुट्टी।

24 सितम्बर 2022 – माह के चौथे शनिवार के कारण बैंक अवकाश।

25 सितम्बर 2022 – रविवार के लिए साप्ताहिक छुट्टी।

26 सितम्बर 2022 – जयपुर एवं इम्फाल के बैंकों में नवरात्रि स्थापना के लिए छुट्टी।

रिज़र्व बैंक से प्रत्येक महीने की सूची

ध्यान रखें भारतीय रिज़र्व बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा और समय को ध्यान में रखते हुए हर एक महीने के लिए बैंक हॉलीडे लिस्ट जारी करता है। यह लिस्ट आप केंद्रीय बैंक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।

Leave a Comment

आप भी प्रोफेशनल की तरह फोटो खींच सकते हैं, ये 5 एप्स को आजमा कर देखें। यदि आपको भी अपना पासपोर्ट जल्दी चाहिए, तो ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई, और जानें कि इसमें कितना आएगा खर्च। इन ऐप्स के जरिए आप अपनी बीमारी के बारे में डॉक्टर से मुफ्त में सलाह ले सकते हैं। यहां जानें पूरी जानकारी. क्या आप भी इस प्रक्रिया के जरिए अपने फोन में Emergency SOS सेट करना चाहते हैं, तो यहां जानें पूरी जानकारी। अमीर बनने का आसान तरीका! जानें इंस्टाग्राम से कैसे कमाएं लाखों। अगर आप भी नए साल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन बुकिंग साइट्स पर डिस्काउंट पा सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।