Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur कैसे जाये- बागेश्वर धाम कहाँ है पूरी जानकारी
बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले में स्थित है जोकि भक्तों के बीच समस्या के समाधान एवं मनोकामना पूर्ति के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यह देश में काफी प्रसिद्ध है और टेलीविज़न के माध्यम से घर-घर पहुँच रहे है। यहाँ जाने वाले लोगों को बागेश्वर धाम जाने की जानकारी को अच्छे से जान लेना चाहिए।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम स्थित है जो कि भगवान हनुमान के बागेश्वर बालाजी महाराज (Bageshwar Dham Sarkar) के स्वरूप के लिए प्रसिद्ध है। यूँ तो हमारे देश में बहुत से सिद्ध धाम मौजूद है जिसमें देश के कोने-कोने से भक्तगण दर्शनों के लिए आते है। आस्था के अनुसार भक्त यहाँ आकर अपने कष्टों से पार पाते है। इसी क्रम में एक धाम है दिव्य दरबार बागेश्वर सरकार, जहाँ पर लाखों भक्त अपनी अपार श्रद्धा के कारण सालभर आते रहते है। इस पावन एवं प्रमुख तीर्थस्थान में भारी मात्रा में श्रद्धालु अपनी परेशानी एवं मनोकामना को लेकर पहुँचते है। यहाँ आकर इन लोगों की परेशानी का समाधान हो जाता है।
जिन लोगों ने अपने जीवन में कभी बागेश्वर धाम का दौरा नहीं किया है और बालाजी के दर्शनों के लिए लालायित भी है। उनको बागेश्वर धाम में जाने के लिए इसकी लोकेशन और जाने के तरीके को अच्छे से जान लेना चाहिए। इस लेख में आपको बागेश्वर धाम जाने के लिए कैसे जाए और क्या करें सम्बंधित जानकारी देने का प्रयास होगा।
बागेश्वर धाम की विस्तृत जानकारी
आपको पहले ही बताया जा चुका है कि यह धाम मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। इस मंदिर तक जाने के लिए आपको छतरपुर की खुजराहो पन्ना रोड पर मौजूद गंज नाम के कस्बे से अपनी रोड यात्रा की शुरुआत करनी है। यह गंज से बागेश्वर धाम की दुरी करीबन 35 किमी है। इसी सड़क मार्ग से करीबन 3 किमी आगे जाने पर आपको गड़ा नाम का गाँव मिलेगा। यहाँ पर आपको विराट हनुमान बालाजी महाराज का मंदिर मिलेगा, जिसमें महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण जी भक्तों की परेशानी को सुनते हुए दिखेंगे।
बागेश्वर धाम कैसे जाए
धाम के सर्वाधिक निकट बड़ा रेलवे स्टेशन है खुजराहों रेलवे स्टेशन। यह स्टेशन धाम से लगभग 20 किमी की दुरी पर है। खुजराहों के रेलवे मार्ग से देश के मध्य एवं उत्तर भारत के बहुत से मुख्य शहर जुड़े है। इनमे प्रमुख है – पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, अजमेर, चित्तौड़गढ़, फरीदाबाद, मथुरा, दिल्ली, उदयपुर, ग्वालियर, आगरा, उज्जैन, इंदौर, समस्तीपुर, बरौनी, प्रागराज, दानापुर, मुम्बई, हाजीपुर एवं जयपुर इत्यादि। लेकिन यहाँ से मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहर ‘जबलपुर’ रेलवे मार्ग से जुड़ा नहीं है।
यदि आप बागेश्वर धाम तक अपनी यात्रा को रेल के माध्यम से करना चाहते है तो आपके लिए सबसे सरल यह रहेगा कि आप भोपाल के स्टेशन के लिए सभी ट्रेनें राजधानी दिल्ली से चलती है। चूँकि दिल्ली देश की राजधानी है तो देश की सभी ट्रैन यहाँ से होकर जाती है। अपनी रेल यात्रा को पूरी करने के बाद आपको छतरपुर रेलवे स्टेशन से बस अथवा निजी टैक्सी के माध्यम से मंदिर तक यात्रा करनी होगी। मदिर तक जाने के लिए आप दोनों ही माध्यमों का प्रयोग कर सकते है।
बागेश्वर धाम का टोकन कैसे लें
यदि आप बागेश्वर धाम में जा रहे है तो आपको बागेश्वर धाम का एक टोकन लेना है। जो भक्त बागेश्वर धाम में अपनी अर्जी लगाते है उन लोगों को एक टोकन जारी कर दिया जाता है। यह टोकन मंदिर सेवा समिति की तरफ से जारी किया जाता है। इस में आपको कुछ व्यक्तिगत जानकारी जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस देना होता है। ध्यान रखें ये टोकन सभी भक्तों को खास टाइमपीरियड पर दिए जाते है।
टोकन लेने के टाइमपीरियड को जानने के लिए आपको बागेश्वर धाम सरकार छत्तरपुर के ऑफिसियल हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना है। यह नंबर है – 8120592371। इसके अतिरिक्त आप चाहे तो व्यक्तिगत रुप से धाम में जाकर भी टोकन की जानकारी ले सकते है। और उनके द्वारा टोकन को ले सकते है, इस प्रकार से आपकी अर्जी बागेश्वर धाम में लग जाएगी। अब आपको अपने टोकन के अनुसार महराज जी से मिलने का मौका मिलेगा। इस प्रकार से आपकी समस्याओं का निराकरण भी हो सकेगा।
यह भी पढ़ें :- PIB Fact Check: क्या रेलवे ने निकला लकी ड्रॉ, सिर्फ जानकारी देकर जीत सकते हैं इनाम? जाने पूरा सच
घर से ही अर्जी लगाने का तरीका
यदि आप घर बैठे ही बागेश्वर धाम की अर्जी लगाना चाहते है तो आपको इसकी सुविधा मिल सकती है। बागेश्वर धाम के महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री ने जानकारी दी कि भक्त घर से ही अपनी अर्जी को लगा सकते है। उनको नीचे बताई प्रक्रिया को फॉलो करके अर्जी लगा सकते है –
- सबसे सबसे पहले आप एक लाल वस्त्र में नारियल को लपेट लें।
- इसमें अपनी अर्जी को (मनोकामना वस्तु को डालकर) स्मरण करते हुए इसे लपेट लें।
- इसके बाद आपको भगवान बागेश्वर धाम सरकार की एक माला जाप (मन्त्र – ॐ बागेश्वराय नमः) करना है।
- अब इस नारियल को अपने पूजा स्थान पर रख दें।
- इस प्रकार से आपकी अर्जी की विधि पूर्ण हो जाएगी।
पता करें अर्जी स्वीकृत हुई या नहीं
अब आपको यह जान लेना है कि आपकी अर्जी स्वीकृत हुई या नहीं। इसके लिए आपको महाराज की बताई विधि को फॉलो करना है, जो कि निम्न प्रकार से है –
- अर्जी स्वीकृति के बाद आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को सपने में लगातार 2 दिनों तक बागेश्वर के बन्दर रूप से दर्शन होंगे।
- सपने में लगातार 2 दिनों तक बन्दर के दर्शन होने पर आपकी अर्जी स्वीकृत हो गयी है।