Asia Cup 2022 BAN vs SL: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका 2 विकेट से जीता, बांग्लादेश एशिया कप से बाहर

BAN vs SL: यूएई में चले रहे एशिया कप के पाँचवे लीग मैच में श्रीलंका की जीत हुई है। टीम ने आखिरी ओवर में दो विकेटों से मैच को जीत लिया है। इस जीत के बाद श्रीलंका ने सुपर-4 ने स्थान तय कर लिया है। इसके बाद बांग्लादेश प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी है। शारजाह में हुए एशिया कप टी-20 के मैच में गुरूवार के दिन श्रीलंका को 184 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। बांग्लादेश ने तय 20 ओवर्स में सात विकटो के नुकसान पर 183 रन बनाये थे। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय किया।
दोनों टीमों का मैच में प्रदर्शन
मैच के शुरू होने पर फर्नाडों की गेंद पर सब्बीर रहमान (05) को मेंडिस कैच मिला। इसके बाद महेंदी मिराज ने आक्रामक अंदाज़ अपना लिया। इसके बाद डी सिल्वा ने मिराज को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 26 गेंदों को खेलकर 38 रन बनाये। हुसैन ने 22 गेंदों पर 39 रन बनाये जिसमे चार चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा मिराज ने 26 गेंदों को खेलते हुए 38 रनों की पारी खेली। मिराज ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक दो विकटों को वनिंदु हसरंगा ने हासिल किये।
यह भी देंखे :- Virat Kohli-Dhoni Viral Pic : कोहली ने किया ट्वीट, लोगों ने किये तरह तरह के कमेंट, देखें
श्रीलंका की बल्लेबाज़ी
श्रीलंका की पहली विकेट 45 रनों के स्कोर पर गिरी। अपना पहला ही टी-20 खेलने वाले इबादत हुसैन ने दो विकेट हासिल कर लिए। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही पाथुम निसांका की विकेट पा ली। निसांका ने 20 रनों की छोटी पारी खेली। इसके बाद चरिथ असलंका का कैच महमुदुल्लाह ने पकड़ा। इबादत ने दानुष्का गुणातिलाका को आउट कर दिया। नौवें ओवर में तास्किन अहमद ने भानुका राजपक्षा को नईम से कैच करवा दिया।
Sri Lanka’s historic chase puts them #1 on the list 👏
— ICC (@ICC) September 2, 2022
More ➡️ https://t.co/V9xTA73MoY#AsiaCup2022 pic.twitter.com/phDQF6IoMH