न्यूज़
Bihar Apna Khata: बिहार भूमि, भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या Land Records ऐसे चेक करें ऑनलाइन
वेबपोर्टल के द्वारा बिहार के नागरिकों को जमींन से सम्बंधित जरुरी जानकारी पलभर में ऑनलाइन मिलेगी।

देश के सभी राज्यों में अपने प्रदेश वासियों की सहायता के लिए एक अलग वेबपोर्टल अपना खाता पोर्टल तैयार किया गया है। इसी प्रकार से बिहार की सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए बिहार भूमि वेबपोर्टल (बिहार भूलेख) तैयार करवाया है। Bihar Apna Khata वेबपोर्टल को बनाने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को जमीन का मैप, बिहार भूलेख खतौनी, बिहार अपना खाता, बिहार जमाबंदी, खसरा नंबर इत्यादि की जानकारी ऑनलाइन देनी है। इस समय केंद्र सरकार द्वारा भी डिजिटल इंडिया जैसे बड़ी योजना चलाई जा रही है। भविष्य में अधिकतर कामों को ऑनलाइन माध्यम से करवाने की तैयारी है।
बिहार अपना खाता वेबपोर्टल के उद्देश्य
- वेबपोर्टल के द्वारा बिहार के नागरिकों को जमींन से सम्बंधित जरुरी जानकारी पलभर में ऑनलाइन मिलेगी।
- नागरिक बिहार प्रदेश की राज्यसीमा में जमीन का मालिकाना हक़ रखने पर जमीन से जुडी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
- वेबपोर्टल का प्रयोग करने वाले लोगों को बार-बार कार्यालयों और पटवारियों के चक्कर नहीं लगाने होंगे अतः उनका समय बचेगा।
- वेबपोर्टल के द्वारा प्रदेश के नागरिक अपनी जमीन की खसरा संख्या, जमाबंदी संख्या के माध्यम से जमीन का मैप पा सकते है।
- जमीन की खरीद-फरोख्त के समय इस्तेमाल होने वाले कागजात का सत्यापन किया जा सकेगा। इस कारण जमीन के मामलों में धोखाधड़ी कम हो जाएगी।
- वेबपोर्टल पर किसी जमीन की बिक्री के दौरान खसरा नंबर डालकर मालिक की जानकारी ली जा सकेगी। इस प्रकार से फर्जी नाम से जमीन की बिक्री की रोकथाम हो सकेगी।
Bihar Apna Khata: ऑनलाइन सेवाएँ
- अपना खाता खसरा खतौनी नक़ल
- बिहार मौजा सभी खाते
- खाता खसरा संख्या अधिकार अभिलेख
Bihar Apna Khata: जमाबंदी देखना
- सबसे पहले बिहार अपना खाता के वेबपोर्टल http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ को ओपन करें।
- इसके होम पेज पर “जमाबंदी पंजी देखें” विकल्प को चुने।
- आपको एक नए पेज में ‘जिले और आंचल’ को चुनना है।
- मांगी जा रही जानकारी दें और “Search” बटन को दबा दें।
- आपको सम्बंधित जानकारी स्क्रीन पर मिलेगी।
Bihar Apna Khata: भू-नक्शा देखना
- सबसे पहले बिहार अपना खाता वेबपोर्टल ओपन कर लें।
- वेबपोर्टल के होम पेज पर विभिन्न डिटेल्स जैसे – जिला, उप-जिला, सर्किल, मौजा, टाइप शीट आदि को चुने।
- इसके बाद आपको प्लाट नंबर को चुनना है।
- अब आपको “Map Report” विकल्प को चुनना है।
- आप ROR विकल्प को चुनना है और भूमि की जानकारी मिल जाएगी।
Bihar Apna Khata: खसरा संख्या लैंड रिकॉर्ड को जाँचना
- सबसे पहले आपको बिहार राजस्व एवं भूमि विभाग की ऑफिसियल वेबपोर्टल को ओपन कर लें।
- आपको वेबपोर्टल का होम पेज मिलेगा। यहाँ पर आपको एक मैप दिखेगा इसमें आपको अपने जिले और शहर को चुनना है।
- जिले का चुनाव होने के बाद आपको जिले का अंचल दिखेगा इसमें कुछ आंचल मौजा खाताधारी और खसरा की डिटेल्स प्रदर्शित होगी।
- आपके आंचल का चुनाव करने पर स्क्रीन के बायीं ओर अंचल में स्थित सभी मौजा की डिटेल्स मिलेगी।
- यहाँ पर आप मौजा का चुनाव कर लें।
- यहाँ से आपको 2 विकल्पों के माध्यम से आगे की प्रक्रिया को जारी करना होगा।
- पहला विकल्प :- आपको बहुत से मौजे दिख रहे होंगे जिसमे से आपको अपने मौजे को चुनना है। अगर आप अपने मौजे को जल्दी पाना चाहते है तो आपको अपने जिले के पजल अक्षर को टाइप करना है।
- दूसरा विकल्प :- मौजा में सभी खातों को देखें, खाता संख्या अथवा खाताधारी के नाम से। आप चाहे तो इस विकल्प को भी उपयोग कर सकते है।
- सभी विकल्पों में सही जानकारी देने के बाद “खाता खोजे” विकल्प को चुनना है।
- आपके खाता खोजे विकल्प को चुनते ही स्क्रीन पर नाम, खाता नंबर और खसरा संख्या से जुड़े आंकडे मिल जायेगें।
- यहाँ पर आपने “अधिकार अभिलेख करें” विकल्प को चुनना है।
- इसके तुरंत बाद आपको सभी जानकारी दिखेगी और आप इसको प्रिंट भी कर सकते है।
यह भी पढ़ें :- Bihar Civil Court Recruitment 2022: बिहार सिविल कोर्ट में आई बम्पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
बिहार भूमि का लगान ऑनलाइन जमा करना
- सबसे पहले आपको राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के ऑफिसियल वेबपोर्टल “बिहार भूमि” को ओपन करना है।
- आपके वेबपोर्टल पर जाते ही आपको इसका होम पेज मिलेगा।
- यहाँ पर आपको “Online Lagan” विकल्प को चुनना है।
- आपको एक नया वेब पेज मिल जायेगा।
- इस पेज में आपको बहुत से विकल्प मिलेंगे जैसे – रजिस्टर्ड देखें, लगान बकाया देखें, पिछली लगान देखें, ऑनलाइन भुगतान करें, लंबित भुगतान देखें।
- आपको भूमि लगान जमा करने के लिए “ऑनलाइन भुगतान करें” विकल्प को चुनना है।
- आपको एक नया वेब पेज मिल जायेगा।
- आपको यहाँ पर कुछ डिटेल्स देने होंगे जैसे – जिले का नाम, अंचल नाम, हल्का नाम, मौजा नाम।
- इसके बाद भूमि की डिटेल्स जैसे खाता संख्या, प्लाट संख्या, पृष्ठ संख्या, रैयत नाम आदि को देना है।
- अब दिखाई दे रहे कॅप्टचा कोड को टाइप करें और “खोजे” बटन को क्लिक करें।
- आपको एक नया वेब पेज मिलेगा यहाँ पर आपको ‘बकाया देखें’ लिंक को ढूँढना है।
- आपको बकाया देखने पर वहाँ आपको “ऑनलाइन पेमेंट करें” विकल्प क प्रयोग करके अपने आप लगान का भगतान कर सकते है।