Alia Bhatt on Brahmastra Box Office Success: ‘जो बॉक्स ऑफिस में आग लगाई है…’, ब्रह्मास्त्र के बिजनेस से खुश आलिया, बायकॉट ट्रेंड पर दिया जवाब

बहुत समय बाद बॉक्स ऑफिस पर किसी हिंदी मूवी ने कमाल दिखाया है। इस समय ‘ब्रह्मास्त्र रिकॉर्ड कमाई कर रही है। इससे फिल्म से जुड़े सभी कलाकार और निर्माता काफी खुश और उत्साहित है। बृहस्पतिवार को रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी फिल्म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद में थे। यहाँ पर तीनो ने अपने फैंस और मिडिया से फिल्म के बारे में चर्चा की। आलिया ने फिल्म (Brahmastra) की सफलता पर कहा – ‘सब पॉजिटिव ही जा रहा है। वर्ना जो बॉक्स ऑफिस में आग लगाईं है वो होता नहीं।’

यह भी पढ़ें :- ब्रह्मास्त्र ने रचा इतिहास, भारतीय सिनेमा के इस सबसे महँगी फिल्म का बजट सुन रह जाएँगे दंग, जाने पूरी खबर
बॉलीवुड के लिए एक वरदान के रूप में दिख रही ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) चर्चाओं का हिस्सा बन रही है। फिल्म की रेलीसिंग से पहले बायकाट ट्रेड चलाया जा रहा था। फिल्म की कामयाबी से पूरी स्टारकास्ट और निर्माता बहुत खुश है। अब आलिया की ओर से फिल्म की सफलता पर प्रतिक्रिया आयी है।
क्या सक्सेस पर बोली आलिया?
गुरूवार को रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी फिल्म की प्रमोशन करने अहमदाबाद गए हुए थे। यहाँ पर तीनों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस पर अयान के जवाब में अभिनेत्री ने कहा – ‘हमारे पास बस एक ही जिंदगी है और इसमें दो विकल्प है। या तो हम पॉजिटिव चीजों पर फोकस करें या फिर नेगेटिव। जब भी मिडिया नेगेटिव सवाल करती है। हमारी कोशिश उसको डाइवर्ट करने की होती है। आलोचना, रिव्यु, ओपिनियन, फीडबैक देना दर्शकों का राइट है। हम कोशिश करते है कि नेगेटिव से ज्यादा पॉजिटिव चीजों पर फोकस करें।
एक हफ्ते में ब्रह्मास्त्र की जबरदस्त कमाई
फिल्म की रिलीसिंग के बाद से ही पॉजिटिव जा रही है। वर्ना बॉक्स ऑफिस में जो आग लगाईं है वो नहीं होता। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने तो सही बात कही है। ब्रह्मास्त्र ने 7 दिनों में अच्छी कमाई कर ली है। फिल्म ने एक सप्ताह में ही 173.20 करोड़ कमा लिए है। दूसरे वीकेंड में ब्रह्मास्त्र से और जबरदस्त कलेक्शन करने की उम्मीद दिखाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म वीकेंड तक 200 करोड़ का बिज़नेस कर लेगी। बॉक्स ऑफिस को एक लम्बे अरसे के बाद एक हिट मूवी मिली है। फिल्म हिंदी क्षेत्रों में ही नहीं साउथ इण्डिया में भी धमाल कर रही है।
फिल्म ने अपनी कमाई के दायरे को इंटरनेशनल बाजार तक पहुँचाया है। ब्रह्मास्त्र को निर्देशक अयान मुखर्जी ने बनाया है। उनके अनुसार उन्हें ये फिल्म बनाने में 10 सालों का समय लगा। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन, मोनी रॉय और नागार्जुन लीडिंग रोल में दिख रहे है। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के कैमियों रोल अच्छी लोकप्रियता ले रहे है। अब प्रसंशक ब्रह्मास्त्र के दूसरे भाग का इंतजार कर रहे है।
ब्रह्मास्त्र की कहानी एक शिवा नाम के लड़के के ऊपर बेस्ड है। शिवा एक अग्निअस्त्र है, लेकिन वह इसके बारे में नहीं जानता है। शिवा के साथ कुछ ऐसी चीजे होने लगती है जिसके बाद वो ब्रह्मास्त्र को बचाने की लड़ाई का हिस्सा बन जाता है।