Virat Kohli-Dhoni Viral Pic : कोहली ने किया ट्वीट, लोगों ने किये तरह तरह के कमेंट, देखें

स्टार बैट्समेन विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए भावुक अंदाज़ में एक विशेष सन्देश लिखा है। कोहली ने उस समय को याद किया जब वे धोनी के साथ उपकप्तान थे। कोहली के मुताबिक MSD का डिप्टी होना उनके करियर का सबसे रोमांचक समय था और या उनके दिल में एक 'विशेष' स्थान रखता है।

Photo of author

Reported by Sheetal

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाडी विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) को लेकर एक भावुक ट्वीट किया है। मैदान पर अपने फाइटिंग स्प्रिट के लिए विश्वप्रसिद्ध विराट पिछले एक साल से ख़राब फॉर्म से जूझ रहे है। कोहली को वेस्ट इंडीज और ज़िम्बाब्वे के टूर से दूर रखते हुए 1 महीने की छुट्टी मिली है। अब कोहली ब्रेक के बाद एशिया कप में मैदान पर वापसी करेंगे।

Virat Kohli-Dhoni Viral Pic

स्टार बैट्समेन विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए भावुक अंदाज़ में एक विशेष सन्देश लिखा है। कोहली ने उस समय को याद किया जब वे धोनी के साथ उपकप्तान थे। कोहली के मुताबिक MSD का डिप्टी होना उनके करियर का सबसे रोमांचक समय था और या उनके दिल में एक ‘विशेष’ स्थान रखता है।

  • 28 अगस्त को पाकिस्तान से एशिया कप में भिड़ंत
  • कोहली खेलेंगे अपना 100वां टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच

एक माह के ब्रेक के बाद एशिया कप में टीम का हिस्सा बनने जा रहे कोहली ट्वीट करते है – ‘धोनी का भरोसेमंद डिप्टी बनना मेरे करियर का सबसे सुखद एवं रोमांचक दौर था। हमारी साझेदारी हमेशा मेरे लिए ख़ास रहेगी।’

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी पढ़ें :- क्या युजवेंद्र चहल और धनश्री का हो रहा डिवोर्स, जानें क्या है पूरी खबर

संबंधित खबर These can be 5 ways to save the popularity of test cricket

टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता में गिरावट आई है, टेस्ट क्रिकेट को बचाने के 5 तरीके यह हो सकते है

विराट और धोनी की खास पार्टनरशिप

जब एमएस धोनी टीम के कप्तान थे तब उन्हें टीम में उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गयी थी। साथ ही धोनी की कप्तानी के दौर में कोहली के बल्ले से बेहतरीन इनिंग्स देखने को मिलती रही है। इसके बाद जैसे-जैसे धोनी क्रिकेट के प्रारूपों की कप्तानी से हटते रहे वैसे-वैसे कोहली को कप्तानी मिलने लगी। विराट और धोनी में खेल के दौरान हमेशा अच्छी समझ देखी जाती रही है। विराट ने हमेशा ही धोनी को बहुत सम्मान दिया है।Virat Kohli-Dhoni Viral Pic - virat tweet

विराट की मैदान पर वापसी

याद रखना होगा कि वर्तमान समय में भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाज़ विराट को अपनी पुरानी फॉर्म का इंतज़ार है। विराट और उनके प्रसंशक उनके जल्दी पुराने रंग में आने का बेताबी से इंतज़ार कर रहे है। 27 अगस्त से UAE में होने वाली एशिया कप प्रतियोगिता में विराट का खेलना लगभग तय है। सभी क्रिकेट प्रेमियों को विराट के फॉर्म में वापिस आने की उम्मीदे है। 28 अगस्त को चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होने वाले मुकाबले में विराट कोहली खेलते देखे जा सकते है।

संबंधित खबर Mohammed Shami celebrated receiving Arjuna Award with family

मोहम्मद शमी ने परिवार के साथ मनाया अर्जुन अवॉर्ड मिलने का जश्न, लिखा ये भावनात्मक नोट

Leave a Comment

WhatsApp Subscribe Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp