World Hindi Day 2024 : क्‍यों मनाया जाता है राष्ट्रीय हिंदी दिवस, जानें हिंदी की 10 रोचक बातें

14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को भारत की राजभाषा के तौर पर स्वीकार किया था। 14 सितम्बर 1953 में पहला हिंदी दिवस/राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया था तभी से प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है।

Photo of author

Reported by Sheetal

Published on

देवनागरी लिपि में लिखी गयी हिंदी भाषा को 14 सितम्बर 1949 को भारतीय संविधान में भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया गया था। जिसके बाद आधिकारिक तौर पर पहला राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितम्बर 1953 को मनाया गया था। विश्व स्तर पर बात की जाए तो हिंदी भाषा लगभग 425 मिलियन लोगो द्वारा बोली जाती है। यह भारत में प्रमुख रूप से बोली जाने वाली और आधिकारिक भाषा है।

प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है जिसके पीछे का कारण लोगो जो हिंदी भाषा का महत्त्व को समझाना है। विश्व स्तर पर हिन्दी का प्रचार करने के लिए विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) भी मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस दोनों में अंतर होता है। तो चलिए आज जानते है World Hindi Day क्या है और राष्ट्रीय हिंदी दिवस क्या है और यह क्यों मनाये जाते है साथ ही जानेगे हिंदी की 10 रोचक बाते :-

यह भी पढ़े :- Hindi Diwas Speech : 14 सितंबर हिंदी दिवस पर ऐसे दें भाषण, यहाँ देखें

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
संबंधित खबर Gold storage Limit: शादीशुदा महिलाएं रख सकती हैं घर में सिर्फ इतना सा सोना, जान लें सरकारी आदेश बाद में पछताना न पड़े

Gold storage Limit: शादीशुदा महिलाएं रख सकती हैं घर में सिर्फ इतना सा सोना, जान लें सरकारी आदेश बाद में पछताना न पड़े

World Hindi Day 2024

विश्व हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष हिंदी का विश्व में प्रचार करने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है। वैश्विक स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए और दुनिया के अलग अलग देशो में बसे भारतीयो को एक सूत्र में बांधने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। 10 जनवरी 2006 में भारत सरकार द्वारा विश्व हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत की गयी थी।

क्‍यों मनाया जाता है राष्ट्रीय हिंदी दिवस

14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को भारत की राजभाषा के तौर पर स्वीकार किया था। 14 सितम्बर 1953 में पहला हिंदी दिवस/राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया था तभी से प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, संस्थानों, कार्यालयो में हिंदी दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम और प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है। जिसमे हिंदी का महत्त्व समझाया जाता है।

जानें हिंदी की 10 रोचक बातें

  1. हिंदी भाषा विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओ की सूची में तीसरे स्थान पर आती है।
  2. दुनिया की प्रसिद्ध ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी प्रत्येक वर्ष हिंदी शब्दों को डिक्शनरी में जगह दे रही है। ऑक्सफोर्ड ने आत्मनिर्भरता, चड्डी, सूर्य नमस्कार, बापू, आधार, अच्छा और नारी शक्ति शब्द को भी अपने प्रतिष्ठित शब्दकोश में जगह दी है। साल 2017 में ऑक्सफोर्ड ने करीब 70 भारतीय शब्दों को शामिल किया था, जिनमें 33 से अधिक शब्द हिंदी थे।
  3. 11वीं शताब्दी की शुरुआत में सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली हिंदी भाषा थी। 
  4. भारत देश के अलावा मॉरीशस, फिलीपींस, फिजी, गुयाना, सुरिनाम, त्रिनिदाद, नेपाल, तिब्बत और पाकिस्तान में कुछ परिवर्तनों के साथ हिंदी बोली और समझी जाती है।
  5. दक्षिण प्रशांत महासागर में फिजी नमक द्वीप देश की आधिकारिक भाषा हिंदी है।
  6. विश्व के बड़े-बड़े विश्वविद्यालयो में हिंदी भाषा एक विषय के रूप में पढ़ाई जाती है।
  7. महात्‍मा गांधी ने हिन्‍दी को जनमानस की भाषा कहा था। वह चाहते थे कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिले। उन्‍होंने 1918 में आयोजित हिन्‍दी साहित्‍य सम्‍मेलन में हिन्‍दी को राष्‍ट्र भाषा बनाने का विचार भी सबके सामने रखा था।
  8. आजादी मिलने के बाद विचार-विमर्श के बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिन्‍दी को राज भाषा बनाने का फैसला लिया गया। हिन्दी का राष्ट्रभाषा बनाए जाने के विचार से बहुत से लोग खुश नहीं थे। लोगो का कहना था कि सबको हिंदी ही बोलनी है तो आजादी के क्या मायने रह जाएंगे। ऐसे में हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं बन पायी।
  9. पहले विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में किया गया था।
  10. विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को और हिंदी दिवस/राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाता है।

संबंधित खबर Jharbhoomi Khatiyan: झारखंड जमीन का खतियान ऐसे निकाले ऑनलाइन

Jharbhoomi Khatiyan: झारखंड जमीन का खतियान ऐसे निकाले ऑनलाइन

Leave a Comment

WhatsApp Subscribe Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp