हिंदू धर्म में धनतेरस का त्यौहार भी एक महत्वपूर्ण पर्व है इस त्यौहार को पूरे भारत में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। जिसे त्रयोदशी भी कहा जाता है। और यह त्यौहार दिवाली उत्सव के शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते है कि धनतेरस त्यौहार के शुभ अवसर पर क्या नहीं खरीदें और पूजनविधि करने का शुभ मुहुर्त।
Dhanteras 2024 इस वर्ष धनतेरस का त्यौहार सभी लोग 29 अक्टूबर मंगलवार को मनाएंगे इस दिन सभी लोग अपने घर में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। धनतेरस के त्यौहार के दिन लोग अपनी इक्छा के अनुसार सोना, चांदी के सिक्के व आभूषण भी खरीदते है। मान्यता है कि इस दिन के शुभ अवसर पर ही भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति हुई थी और कहते है कि इस दिन पर ही धन्वंतरि वैद्य समुद्र से अमृत कलश लेकर आये थे। इसलिए इस तिथि को धनतेरस, धनत्रयोदशी और ‘धन्वंतरि जयन्ती भी माना जाता है भगवान धन्वंतरि को देवताओं का वैद्य कहा जाता है।
धनतेरस 2024 शुभ मुहुर्त
शुभ मुहूर्त:
- प्रदोष काल: शाम 6:18 बजे से रात 8:29 बजे तक (2 घंटे 11 मिनट)
- वृषभ काल: शाम 6:18 बजे से रात 8:00 बजे तक (1 घंटे 42 मिनट)
- अभिजित मुहूर्त: 12:06 बजे से 12:54 बजे तक (48 मिनट
धनतेरस त्यौहार पर क्या खरीदे
धनतेरस भारत में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन पर कुछ नए वस्तुए खरीदना शुभ माना जाता है धनतेरस के दिन धन और समृद्धि के देवी और देवता यानि माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर देव की पूजा होती है। ऐसा मानते है कि जो लोग धनतेरस के त्यौहार पर कुछ धातु की वस्तुओं को खरीदता है तो उसके धन में हमेशा वृद्धि होती है आइए जानते है कौन सी वस्तुए होती हैं।
- सोना और चांदी धनतेरस के त्यौहार पर सोना और चांदी के सिक्के आभूषण खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
- झाडू धनतेरस के दिन नया झाड़ू खरीदना अच्छा शुभ माना गया है। क्योकि कहा जाता कि झाड़ू में भी माता लक्ष्मी का वास होता है लिए उस दिन झाड़ू खरीदने से घर में सुख समृद्धि आती है।
- बर्तन धनतेरस पर नए बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
- रत्न इस दिन कीमती रत्न जैसे हीरे और माणिक को खरीदना भी अच्छा माना जाता है।
धनतेरस में क्या नहीं खरीदें
धनतेरस त्यौहार के शुभ अवसर पर भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए ऐसी वस्तुए जानिए।
- धनतेरस के दिन लोहे और धारदार की वस्तुए नहीं खरीदनी चाहिए क्योकि लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है और धारदार वस्तुए जैसे चाकू, कैंची, पिन, सूई किसी को भी नहीं खरीदना चाहिए।
- कांच के बर्तन धनतेरस के दिन स्टील,चीनी मिट्टी,कांच से बने बर्तनों को बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए क्योकि ऐसा कहा जाता कि राहू का वास होता है जिससे घर पर बरकत नहीं होती है इसलिए इन सब वस्तुओं के बर्तन खरीदने पर अशुभ माना जाता है।
- प्लास्टिक का सामान धनतेरस के दिन प्लास्टिक से बनी कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए।
ये ख़बरें भी देखें –
- Asha Bhosle Birthday: अपनी आवाज से लोगो को दीवाना बनाने वाली आशा भोसले का जन्मदिन
- पॉक्सो एक्ट के प्रावधान POCSO Act क्या है? POCSO का फुल फॉर्म
- Bank Account Close Application – बैंक खाता बंद करने के लिए ऐसे लिखे बैंक मैनेजर को एप्लीकेशन
- Tatkal Passport Apply Online: ऐसे बनवाएं तत्काल पासपोर्ट, ये स्टेप्स करें फॉलो, इन दस्तावेजों के साथ आसान है आवेदन का तरीका
- ICT Full Form in Hindi? आईसीटी किसे कहते है एवं इसका पूरा नाम क्या है