7th Pay Commission: DA बढ़ने से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका ! सरकार ने बदल दिया यह नियम

देश के 65 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई के महीने से महँगाई भत्ते की बढ़ोत्तरी का इंतजार है। मीडिया की ख़बरों की माने तो 28 सितम्बर यानी कि तीसरे नवरात्रे पर सरकार की ओर से 4 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा हो सकती है। लेकिन इसी बीच DA बढ़ने से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका है। सरकार की ओर से 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत पदोन्नति के लिए न्यूनतम सेवा शर्तों में कुछ परिवर्तन किये जा रहे है।

वेतन में बड़ोत्तरी 7वें वेतन आयोग के हिसाब से कैबिनेट सचिव के स्तर पर मीनिमम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए है। यद्यपि अन्य के लिए बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है। 38 प्रतिशत डीए के अनुसार 56,900 रुपए की बेसिक सैलरी पर वार्षिक महँगाई भत्ते में कुल 27,312 रुपए की वृद्धि होगी। दूसरी तरफ 18,000 रुपयों के बेसिक सैलरी पर वार्षिक डीए में कुल 6,840 रुपयों की वृद्धि होगी।
इतने साल की नौकरी पर होगा प्रमोशन
इस बारे में सभी मंत्रालयों, विभागों से उचित प्रक्रिया के अनुसार इस भर्ती नियमों में आवश्यक परिवर्तन की सिफारिश की गयी है। नए नियमों के अंतर्गत अब से लेवल-1 एवं लेवल-2 में तीन सालों का सेवाकाल होना जरुरी है। इसके अतिरिक्त लेवल-6 से लेवल-11 में 12 सालों के सेवाकाल का होना अनिवार्य है। इसी प्रकार से लेवल-7 एवं लेवल-8 के लिए दो सालों के सेवा काल का होना जरुरी होगा।
न्यूनतम सेवा शर्तों में परिवर्तन
20 सितम्बर 2022 के दिन डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एन्ड ट्रेनिंग (DoPT) की ओर से जारी कार्यालय अधिसूचना में बताया गया है कि पदोन्नति हेतु न्यूनतम सेवा शर्तों में कुछ परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। और इन बदलावों को 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार ही किया गया है। डीओपीटी (DoPT) की ओर से उम्मीदे जताई गयी है कि पदोन्नति के लिए बदलाव को उपर्युक्त संसोधन के बाद भर्ती नियमों एवं सेवा नियमों में सम्मिलित कर सकते है।
38 प्रतिशत हो सकता है डीए
केंद्र सरकार की ओर से 4 प्रतिशत की वृद्धि के बाद सरकारी कर्मचारियों का महँगाई भत्ता बढ़कर 38 प्रतिशत हो जायेगा। अभी सरकारी कर्मचारियों को 34 प्रतिशत डीए मिल रहा है। सरकार के बढ़ोत्तरी के बाद से सितम्बर महीने के वेतन में जुलाई और अगस्त का डीए एरियर का पैसा भी मिलेगा। सरकार के इस फैसले का केंद्रीय कर्मचारी एवं पेंशनभोगियों को लाभ मिलने वाला है।
कुछ और संशोधन
श्रम और रोजगार मंत्रालय के आंकड़ों के हिसाब से 1 महीने का प्रतिशत परिवर्तन बीते माह के हिसाब से 1.35 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। यद्यपि एक साल पहले तक इसी महीने में 0.42 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी नोट की गयी है। इस वर्ष 30 मार्च में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई की भरपाई के लिए महँगाई भत्ते (DA) एवं महँगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 34 प्रतिशत किया था। चालु वित्त वर्ष की पहली छमाही के आंकड़ों के अनुसार सूचकांक 0.2 अंक बढ़ा। सरकार इसी सूचकाँक के अनुसार कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की वृद्धि करेगी।