इस दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA बढ़ोत्तरी का गिफ्ट मिलने के अनुमान

केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में सरकार की ओर से दो बार संशोधन होता है। इस वर्ष के मार्च महीने में महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि करके इसको 38 से 42 प्रतिशत कर दिया गया था। इस बार की दिवाली केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काफी खुशियाँ लेकर आने वाली है चूँकि उनको सरकार से महँगाई भत्ते में वृद्धि का गिफ्ट मिलने वाला है।

अभी केंद्रीय कर्मचारी 42 प्रतिशत DA पा रहे है और अब इसमें 3 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान लग रहे है। इस प्रकार से केंद्रीय कर्मचारियो के वेतन में 45 प्रतिशत DA के साथ अच्छी-खासी वृद्धि देखने को मिल सकती है।

साल के शुरू में 4 फ़ीसदी वृद्धि हुए थी

केंद्र सरकार की तरफ से सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वर्ष में 2 बार संसोधन मिलता है। इस वर्ष के लिए पहला संशोधन (DA Hike) इसी वर्ष 24 मार्च 2023 में हुआ था जिसका लाभ कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को 1 जनवरी 2023 से प्रभावी हुआ। इस प्रकार से 4 प्रतिशत वृद्धि के साथ DA 38 से 42 प्रतिशत हो गया।

इस बार के संसोधन के लिए भी कर्मचारी 4 प्रतिशत वृद्धि की ही मांग कर रहे हैकिन्तु खबरों के अनुसार 3 प्रतिशत DA बढ़ोत्तरी के अनुमान लग रहे है। इस बार के संशोधन का फायदा 1 जुलाई 2023 से मिलने लगेगा।

सीपीआई-आईडब्ल्यू के आधार पर DA बढ़ेगा

हर साल सरकार अपने कर्मचारियों को महँगाई से लड़ने के लिए DA में बढ़ोत्तरी का लाभ देती है। महँगाई भत्ते में वृद्धि को महँगाई दर को ध्यान में रखकर तय किया जाता है। इस प्रकार से महँगाई जितनी ज्यादा होती है उतनी ही केंद्रीय कर्मचारी को DA वृद्धि की उम्मीदे रहती है। सामान्यतया केंद्र के कर्मचारियों के लिए महँगाई भत्ते को जनवरी एवं जुलाई की पहली तारीख को संसोधित करते है।

डीए में बढ़ोत्तरी के मानकों को CPI-IW के डेटा के अनुसार निश्चित करते है। इस साल जुलाई महीने में सीपीआई-आईडब्ल्यू 3.3 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 139.7 पर पहुँच गया है। एक वर्ष पूर्व के एक जैसे टाइमपीरियड के हिसाब से यह लगभग 0.90 प्रतिशत अधिक है। इस साल जून माह में ये 136.4 एवं मई में 134.7 पहुँचा था।

1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी-पेंशनभोगी लाभ लेंगे

इस दीवाली से पूर्व केंद्रीय कर्मचारियों को जो DA वृद्धि का लाभ मिलने वाला है उसको लेकर सरकार ने कोई भी घोषणा नहीं की है। बहुत सी खबरों को ध्यान में रखते हुए और कर्मचारियों की माँगो को देखकर अनुमान लग रहे है कि सरकार कर्मचारियों के हितो का ध्यान रखेगी।

इस प्रकार से देशभर के करीबन 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इस समय देश में 47.58 केंद्रीय कर्मचारी कार्यरत है और 69.76 लाख सेवानिवृत पेंशनभोगी है।

वेतन में इतनी वृद्धि होगी

अभी तो यही अनुमान है कि सरकार 3 फ़ीसदी DA बढ़ोत्तरी का लाभ केंद्रीय कर्मियों को देने जा रही है। इस प्रकार से महँगाई भत्ता बढ़कर 45 फ़ीसदी हो जायेगा। यदि कोई कर्मचारी 18 हजार रुपए बेसिक वेतन पाता है तो उनको 42 प्रतिशत के हिसाब से 7,560 रुपए का महँगाई भत्ता मिल जाता है। किन्तु 45 फ़ीसदी की वृद्धि पाने पर ये राशि 8,100 रुपए होगी।

यह भी पढ़ें :- EPF Interest Calculation: EPF के 8.15% ब्याज से कितना पैसा बनेगा ? अपने अकाउंट में जमा रुपयों पर ऐसे करें ब्याज कैलकुलेट, आसान है फॉर्मूला, देखें

वेतन के साथ 3 महीने का DA एरियर मिलेगा

इस मिलने वाले डीए बढ़ोत्तरी का लाभ जुलाई 2023 से मिलेगा किन्तु अभी सितम्बर का आधा महीना निकल चुका है और इसके आखिर में ही DA बढ़ोत्तरी का एलान होने पर कर्मचारियों को 3 महीने का DA एरियर बढ़त के साथ मिलेगा। ऐसे बेसिक वेतन 36,500 रुपए होने पर हर महीने के 1,095 DA के हिसाब से 3 महीने के 3285 रुपए मिलेंगे।

Leave a Comment