न्यूज़

जानिए किसने बचाया सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिश्ते को टूटने से

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी उनके फैंस को ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सभी को पसंद हैं। तभी तो जैसे ही इन दोनों की ब्रेकअप की खबरें आई तो फिल्म इंडस्ट्री में कोई ऐसा शख्स था जो इन दोनों को साथ देखना चाहता था उसने इनका पैचअप करने का वादा किया।

एक दूसरे से जुदा

फिल्म शेरशाह में दोनों एक साथ दिखाई दिए थे। उनकी यह जोड़ी अब उनके फैंस रियल लाइफ में भी साथ देखना चाहते हैं। लेकिन कुछ समय पहले खबर आई कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। इस खबर से उनके फैंस को बहुत धक्का लगा। अलग होने की वजह सामने नहीं आई लेकिन सब मायूस थे। लेकिन ऐसा मालूम होता है कि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है ।

करण जौहर

करण जौहर ने कराया पैचअप

कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेकअप की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में कोई ऐसा था जिसे यह अच्छा नहीं लगा और वह है करण जौहर। माना जाता है कि करण जौहर दोनों के बहुत अच्छे फ्रेंड हैं इसलिए उन्होंने इन दोनों को फिर से एक साथ करने का वादा किया‌ अपने दोनों से बात की और समझाया। अब सिद्धार्थ और कियारा के बीच सब कुछ ठीक मालूम होता है। इन दोनों के फैंस अब दोनों को साथ देखकर खुश हैं। दोनों की बौंडीग अब पहले से मजबूत दिखाई देती है। इन दोनों के ही फैंस चाहते हैं कि यह दोनों जल्दी से शादी के बंधन में बंध जाए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
दोनों का फ्यूचर वर्क

सिद्धार्थ मल्होत्रा रोहित शेट्टी के इंडियन पुलिस फोर्स में में नजर आएंगे। इसके अलावा सिद्धार्थ पुष्पा द राइज की रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म मिशन मजनू , थैंक गॉड, और योद्धा जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वही कियारा आडवाणी की बात करें तो भूल भुलैया बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। उनकी आने वाली मूवी कन्हैया तेरा नाम और जुग जुग जियो बहुत जल्द बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। दोनों अभी अपने आने वाले प्रोजेक्ट में बिजी हैं। जैसे ही यह दोनों फ्री होंगे अनुमान लगाया जा रहा है कि वेकेशन पर जाएंगे।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
लहसुन दिलाएगा आपको फैट से राहत, तेजी से घटेगी पेट की चर्बी सोफिया अंसारी कौन है – Sofia Ansari Short Bio खाली पेट न करे इन 7 चीजों का सेवन, वरना हो सकती है आपकी सेहत ख़राब ज्यादा चीनी खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान बच्चे-बच्चे को पता होनी चाहिए अपने देश के बारे में ये 10 बाते