शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल के अफेयर के चर्चे हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। दोनों को हर जगह साथ-साथ देखा जाता था। हाल ही में दोनों एक साथ करण जौहर की 50 वीं बर्थडे पार्टी में भी पहुंचे थे। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी हामी नहीं भरी। उन्होंने एक दूसरे को हमेशा अपना अच्छा दोस्त बताया है लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अभी 2 जून सोनाक्षी के जन्मदिन के मौके पर जहीर ने उन्हें कुछ अलग अंदाज में बर्थडे विश किया था।
सोनाक्षी का मजेदार वीडियो
एक्टर्स सोनाक्षी सिन्हा इन दोनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा में है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह डायलॉग के साथ लिप सिंक कर रही हैं और डायलॉग कुछ इस प्रकार है ‘अच्छा लग रहा है मुझे बहुत मजा आ रहा है’। सोनाक्षी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि मैं मीडिया से पूछना चाहती हूं कि क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करवाना चाहते हो? इसके साथ ही उन्होंने वीडियो में कैप्शन दिया है – “प्रपोजल,रोका , मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर लिया हो तो प्लीज मुझे बता देना”। कुछ भी कहे लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने नया वीडियो शेयर कर अपनी शादी के खबरों पर विराम लगा दिया है।
इकबाल ने किया सोशल मीडिया पर सोनाक्षी को बर्थडे विश
5 जून को सोनाक्षी सिन्हा का जन्मदिन था। जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सोनाक्षी को बर्थडे विश किया था। जहीर ने वीडियो शेयर कर करते हुए लिखा था जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सोना मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मुझे ना मारने के लिए शुक्रिया आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट, प्यार और खुशियां मिले। जहीर के इस पोस्ट के बाद अफेयर की अटकलें और तेजी से बढ़ गई हैं।
सोनाक्षी की अपकमिंग फिल्म
जहां सोनाक्षी सिन्हा के आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभी उनकी झोली में कई फिल्में हैं। सतराम रमणी द्वारा निर्मित फिल्म डबल एक्सएल में वह मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी।