न्यूज़

आइफा अवॉर्ड्स में सलमान खान हुए भावुक, नम आंखों से बोनी कपूर को कहा “थैंक यू”

दुबई के अबू धाबी मैं 22वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी आइफा समारोह ने दुनिया भर में धूम मचा रखी है। कई कलाकारों के लिए यह उनका यादगार क्षण है उनमें से एक बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान है। सलमान खान के लिए भी 2020 आईफा काफी यादगार रहा। उन्होंने आईफा के मंच से अपने पुराने दिनों को याद किया और उस मंच से कई लोगों का शुक्रिया अदा किया। भाईजान का यह अंदाज वहां बैठे लोग देख कर हैरान हो गए।

बोनी कपूर का किया शुक्रिया

सलमान खान ने आइफा 2022 के मंच से बोनी कपूर की तारीफ की और उन्हें शुक्रिया भी कहा। सलमान ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मैं बुरे दौर से गुजर रहा था तब बोनी कपूर ने मेरी मदद की और मुझे वांटेड जैसी सुपर हिट फिल्म दी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के जरिए मुझे फिल्मों में वापसी दिलाई। उन्होंने मुझे नो एंट्री फिल्म करने का भी मौका दिया जो अनिल कपूर की भी कम बैक मूवी थी। इसलिए मैं बोनी कपूर का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। अपने संघर्ष के दिनों को याद कर सलमान खान भावुक हो गए थे।

सलमान को खास सम्मान से नवाजा

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को सऊदी अरब में खास सम्मान से नवाजा गया है। इसकी तस्वीरें खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेरे भाई नासिर आपसे मिलकर अच्छा लगा। इस तस्वीर में सलमान के हाथ पर अवार्ड भी दिखाई देता है। सलमान के फैंस सलमान को बधाइयां दे रहे हैं।

क्या भूल गए पुरानी बातें सलमान

सलमान खान

सलमान खान की फैमिली और बोनी कपूर की फैमिली हमेशा से ही नजदीक रहे हैं। अनिल कपूर और सलमान 90 के दशक से ही अच्छे दोस्त रहे हैं। बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को सलमान ने बॉलीवुड में लॉन्च करने में मदद की और कई रिपोर्टस के अनुसार सलमान ने खुद अर्जुन को जिम की ट्रेनिंग भी दी। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की वजह से सलमान ने कपूर फैमिली से दूरी बना ली थी। लेकिन अब लगता है कि सलमान सारी पुरानी बातों को भूल गए हैं और उन्होंने बोनी कपूर की तरफ दोबारा दोस्ती का हाथ बढ़ाया है।

सम्बंधित खबर

Leave a Reply

Back to top button
सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर आई Jubin Nautiyal Accident Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali :- Salman Khan पर Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए गंभीर आरोप इन गलतियों की वजह से अटक जाती है PM Kisan Yojana की राशि, घर बैठें कराएं सही Mia Khalifa होंगी Bigg Boss की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Facebook पर ये पोस्ट करना पहुंचा देगा सीधे जेल!